CTET 2025: बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र | CDP महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर नोट्स

क्या आप CTET 2025 की तैयारी कर रहे हैं और बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP) को लेकर थोड़ा परेशान हैं? घबराइए नहीं! ये विषय जितना लगता है, उससे कहीं ज्यादा दिलचस्प और स्कोरिंग है। सही रणनीति और सटीक तैयारी के साथ, आप इसमें कमाल कर सकते हैं। अपनी वेबसाइट पर आज हम आपके लिए लेकर आए हैं “बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के कुछ बेहद महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर” जो आपकी तैयारी को एक नई दिशा देंगे।

ये प्रश्नोत्तर उन सभी ज़रूरी कॉन्सेप्ट्स को कवर करते हैं जो अक्सर CTET परीक्षा में पूछे जाते हैं। हमने इन्हें इस तरह से डिज़ाइन किया है कि आप कम समय में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी हासिल कर सकें और अपनी तैयारी को मज़बूत बना सकें। ये सिर्फ रटने के लिए नहीं, बल्कि समझने के लिए हैं ताकि आप परीक्षा में आने वाले ट्रिकी सवालों का जवाब भी आसानी से दे सकें।

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र: CTET 2025 के लिए मुख्य प्रश्नोत्तर

आइए, अब उन महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके जवाबों को देखते हैं जो आपकी CTET 2025 की तैयारी में बेहद मददगार साबित होंगे। इन्हें ध्यान से पढ़िए और समझने की कोशिश करिए:

प्रश्न 1: वर्तमान समय में मनोविज्ञान क्या है?

  • उत्तर: व्यवहार का विज्ञान।

प्रश्न 2: शिक्षा मनोविज्ञान का कौन सा विषय क्षेत्र नहीं है?

  • उत्तर: शैक्षिक मूल्यांकन।

प्रश्न 3: “शिक्षा किसी निश्चित स्थान पर प्राप्त की जाती है।” यह कथन शिक्षा के किस अर्थ में प्रयुक्त होता है?

  • उत्तर: शिक्षा का संकुचित अर्थ।

प्रश्न 4: ‘साइकी’ का अर्थ क्या है?

  • उत्तर: मानवीय आत्मा या मन।

प्रश्न 5: मनोविज्ञान को व्यवहार का विज्ञान किसने कहा?

  • उत्तर: वाटसन ने।

प्रश्न 6: “मनोविज्ञान मन का वैज्ञानिक अध्ययन है, जिसके अन्तर्गत न केवल बौद्धिक, अपितु संवेगात्मक अनुभूतियों, उत्प्रेरक शक्तियों तथा कार्य या व्यवहार भी सम्मिलित है।” यह कथन किसका है?

  • उत्तर: सी० डब्ल्यू वैलेंटाइन का।

प्रश्न 7: मनोविज्ञान किसे कहा जाता है?

  • उत्तर: आत्मा का विज्ञान है, मन का विज्ञान है, चेतना का विज्ञान है।

प्रश्न 8: मानव मन को प्रभावित करने वाला कारक कौन सा है?

  • उत्तर: व्यक्ति की रुचियाँ, अभिक्षमताएँ, अभियोग्यताएँ और वातावरण।

प्रश्न 9: मनोविज्ञान को शुद्ध विज्ञान किसने माना है?

  • उत्तर: जेम्स ड्रेवर ने।

प्रश्न 10: शिक्षा मनोविज्ञान क्या है?

  • उत्तर: मनोविज्ञान का एक अंग है।

प्रश्न 11: शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति के सम्बन्ध में क्या कहा जा सकता है?

  • उत्तर: यह सर्वव्यापी है तो सार्वभौमिक भी।

प्रश्न 12: मनोविज्ञान के अंतर्गत किसका अध्ययन किया जाता है?

  • उत्तर: मानव का अध्ययन किया जाता है।

प्रश्न 13: शिक्षा मनोविज्ञान के अध्ययन के उद्देश्य क्या हैं?

  • उत्तर: विद्यार्थियों द्वारा किसी बात के सीखे जाने को प्रभावित करना।

प्रश्न 14: मनोविज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में कैसे सहायता देता है, तथा क्या स्पष्ट करता है?

  • उत्तर: शिक्षा के उद्देश्य की सम्भावना।

प्रश्न 15: शिक्षक को शिक्षा मनोविज्ञान के अध्ययन की प्रत्यक्ष आवश्यकता किसकी नहीं है?

  • उत्तर: शारीरिक सुडौलता।

प्रश्न 16: मनोविज्ञान का सम्बन्ध प्राणिमात्र के व्यवहार के अध्ययन से है, जबकि शिक्षा मनोविज्ञान का क्षेत्र क्या है?

  • उत्तर: मानवीय व्यवहार के अध्ययन से है, शैक्षिक संस्थितियों में मानव व्यवहार से है।

प्रश्न 17: शिक्षण प्रक्रिया के अंग क्या हैं?

  • उत्तर: शिक्षण के उद्देश्य, शिक्षण को सार्थक बनाने वाले ज्ञानानुभव, शिक्षण का मूल्यांकन।

प्रश्न 18: शिक्षा मनोविज्ञान का मूल उद्देश्य क्या है?

  • उत्तर: विद्यार्थियों की योग्यताओं एवं क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा किसी बात को सीखे जाने से संबन्धित बात को प्रभावित करना।

प्रश्न 19: शिक्षा का सम्बन्ध किससे है?

  • उत्तर: शिक्षा के उद्देश्य से और कक्षा पर्यावरण व वातावरण से।

प्रश्न 20: शिक्षा मनोविज्ञान का क्षेत्र कैसा है?

  • उत्तर: व्यापक।

प्रश्न 21: शिक्षा मनोविज्ञान के सामान्य उद्देश्य क्या हैं?

  • उत्तर: बालक के व्यक्तित्व का विकास, शिक्षण कार्य में सहायता और शिक्षण विधियों में सुधार।

प्रश्न 22: “अवस्था विशेष के अनुभवों के आधार पर ही हमें किसी को बालक, युवा एवं वृद्ध कहना चाहिए।” यह कथन किसका है?

  • उत्तर: फ्रोबेल का।

प्रश्न 23: शिक्षा मनोविज्ञान का प्रमुख उद्देश्य क्या है?

  • उत्तर: बाल केन्द्रित शिक्षा का विकास।

प्रश्न 24: शिक्षा मनोविज्ञान किसके लिए आवश्यक है?

  • उत्तर: शिक्षा एवं अभिभावकों के लिए।

प्रश्न 25: “मनोविज्ञान वातावरण के सम्पर्क में आने वाले व्यक्तियों के क्रियाकलापों का विज्ञान है।” यह कथन किसका है?

  • उत्तर: वुडवर्थ का।

प्रश्न 26: “मनोविज्ञान शिक्षा का आधारभूत विज्ञान है” यह कथन किसका है?

  • उत्तर: स्किनर का।

प्रश्न 27: शिक्षा मनोविज्ञान की विषय सामग्री का सम्बन्ध किससे है?

  • उत्तर: सीखना।

प्रश्न 28: शिक्षा मनोविज्ञान में जिन बालकों के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है, वे कौन से हैं?

  • उत्तर: मंदबुद्धि, पिछड़े हुए और समस्यात्मक।

प्रश्न 29: सीखने की प्रक्रिया के अन्तर्गत शिक्षा मनोविज्ञान किसका अध्ययन करता है?

  • उत्तर: प्रेरणा व पुनर्बलन के प्रभाव का अध्ययन।

प्रश्न 30: “मनोविज्ञान मन का विज्ञान है।” यह कथन किसका है?

  • उत्तर: अरस्तू का।

प्रश्न 31: “शिक्षा मनोविज्ञान, अध्यापकों की तैयारी की आधारशिला है।” यह कथन किसका है?

  • उत्तर: स्किनर का।

प्रश्न 32: आंकड़ों का व्यवस्थापन करने हेतु संकलित आंकड़ों के संबन्ध में निम्नलिखित कौन से कार्य करना होता है?

  • उत्तर: वर्गीकरण, सारणीयन, आलेखी निरूपण।

प्रश्न 33: मनोविज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में सहायता देता है तथा क्या बताता है?

  • उत्तर: शिक्षा के उद्देश्य सम्भावित हैं अथवा नहीं।

प्रश्न 34: शिक्षा मनोविज्ञान का अध्ययन अध्यापक को इसलिए करना चाहिए, ताकि क्या हो सके?

  • उत्तर: इसकी सहायता से अपने शिक्षण को अधिक प्रभावशाली बना सके।

प्रश्न 35: “मनोविज्ञान व्यवहार का शुद्ध विज्ञान है।” इस परिभाषा के प्रतिपादक कौन हैं?

  • उत्तर: ई० वाटसन।

प्रश्न 36: अचेतन मन का अध्ययन किसके द्वारा किया जाता है?

  • उत्तर: मनोविश्लेषण विधियों द्वारा।

प्रश्न 37: मनोविश्लेषणात्मक प्रणाली के जन्मदाता कौन हैं?

  • उत्तर: सिंगमण्ड फ्राइड।

प्रश्न 38: शिक्षा मनोविज्ञान का मुख्य सम्बन्ध सीखने से है। यह कथन किसका है?

  • उत्तर: सारे एवं टेलफ़ोर्ड का।

प्रश्न 39: मनोविज्ञान की आधारशिला किस पुस्तक में रखी गई?

  • उत्तर: मनोविज्ञान के सिद्धान्त।

प्रश्न 40: अमेरिका में प्रकाशित ‘Principal of Psychology’ के लेखक कौन हैं?

  • उत्तर: विलियम जेम्स।

प्रश्न 41: शिक्षा मनोविज्ञान का वर्तमान स्वरूप कैसा है?

  • उत्तर: व्यापक।

प्रश्न 42: गौरिसन के अनुसार शिक्षा मनोविज्ञान का उद्देश्य क्या है?

  • उत्तर: व्यवहार का ज्ञान।

प्रश्न 43: कुप्पूस्वामी के अनुसार शिक्षा मनोविज्ञान के सिद्धान्तों का सर्वोत्तम प्रयोग किसमें होता है?

  • उत्तर: उत्तम शिक्षा एवं उत्तम अधिगम में।

प्रश्न 44: कोलेसनिक के अनुसार शिक्षा मनोविज्ञान का प्रमुख उद्देश्य क्या है?

  • उत्तर: शिक्षा की समस्याओं का समाधान करवाना।

प्रश्न 45: कैली के अनुसार शिक्षा मनोविज्ञान के कितने उद्देश्य हैं?

  • उत्तर: नौ।

प्रश्न 46: स्किनर के अनुसार शिक्षा मनोविज्ञान के सामान्य उद्देश्य क्या हैं?

  • उत्तर: बाल विकास।

प्रश्न 47: स्किनर के अनुसार शिक्षा मनोविज्ञान के विशिष्ट उद्देश्य क्या हैं?

  • उत्तर: बालकों के वांछनीय व्यवहार के अनुरूप शिक्षा के स्तर एवं उद्देश्यों को करने में सहायता करना।

प्रश्न 48: शिक्षा मनोविज्ञान के क्षेत्र में वह सभी ज्ञान और विधियां सम्मिलित हैं जो सीखने की प्रक्रिया से अधिक अच्छी प्रकार समझने में सहायक हैं। यह कथन किसका है?

  • उत्तर: ली का।

प्रश्न 49: गेट्स के अनुसार शिक्षा मनोविज्ञान की सीमा कैसी है?

  • उत्तर: अस्थिर एवं परिवर्तनशील।

प्रश्न 50: “अवस्था विशेष के आधार पर ही हमें किसी को बालक युवा या वृद्ध कहना चाहिए।” यह कथन किसका है?

  • उत्तर: फ्रॉबेल का।

प्रश्न 51: हरबर्ट के अनुसार शिक्षा सिद्धान्तों का आधार कैसा होना चाहिए?

  • उत्तर: मनोवैज्ञानिक।

प्रश्न 52: मांटेसरी के अनुसार एक अध्यापक द्वारा उस स्थिति में ही शिक्षण कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सकता है, जब उसे किसका ज्ञान होगा?

  • उत्तर: मनोविज्ञान के प्रयोगात्मक स्वरूप का।

प्रश्न 53: वर्तमान समय में शिक्षा मनोविज्ञान की आवश्यकता किसके लिए है?

  • उत्तर: बाल केन्द्रित शिक्षा।

प्रश्न 54: वर्तमान समय में शिक्षा मनोविज्ञान की आवश्यकता किसमें समझी जाती है?

  • उत्तर: सर्वांगीण विकास में।

प्रश्न 55: शिक्षा मनोविज्ञान का प्रमुख लाभ क्या है?

  • उत्तर: शिक्षक-शिक्षार्थी में मधुर सम्बन्ध।

प्रश्न 56: कक्षा में छात्रों को उनकी विभिन्नताओं के आधार पर पहचानने के लिए शिक्षक को किसका ज्ञान होना चाहिए?

  • उत्तर: शिक्षा मनोविज्ञान का।

प्रश्न 57: समय सारणी में गणित, विज्ञान या कठिन विषय के कालांश पहले क्यों रखे जाते हैं?

  • उत्तर: मनोविज्ञान के आधार पर।

प्रश्न 58: सफल एवं प्रभावशाली शिक्षा अधिगम प्रक्रिया के लिए क्या आवश्यक है?

  • उत्तर: शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रयोग एवं शिक्षा मनोविज्ञान के सिद्धान्तों का प्रयोग।

प्रश्न 59: निर्देशन एवं परामर्श में किस विषय का अधिक उपयोग किया जाता है?

  • उत्तर: शिक्षा मनोविज्ञान का।

प्रश्न 60: छात्रों की योग्यता एवं रुचि के आधार पर पाठ्यक्रम निर्माण में किसका योगदान होता है?

  • उत्तर: शिक्षा मनोविज्ञान का।

प्रश्न 61: बुद्धि परीक्षण किसका विषय है?

  • उत्तर: शिक्षा मनोविज्ञान का।

प्रश्न 62: शिक्षक मनोविज्ञान के ज्ञान द्वारा बालकों की किन बातों की जानकारी लेकर शिक्षा देता है?

  • उत्तर: बुद्धि तथा रुचियों की जानकारी करके शिक्षा देता है, प्रकृति को जान कर शिक्षा देता है, और आर्थिक स्थिति तथा पारिवारिक स्थिति की जानकारी लेकर शिक्षा देता है।

प्रश्न 63: मनोविज्ञान का शिक्षा के क्षेत्र में क्या योगदान है?

  • उत्तर: अब शिक्षा बाल केन्द्रित हो गई है, शिक्षक बालकों से निकट का सम्पर्क स्थापित करने का प्रयास करता है, और शिक्षक को छात्रों की आवश्यकताओं का ज्ञान हो सकता है।

प्रश्न 64: शिक्षा मनोविज्ञान एक कैसा विज्ञान है?

  • उत्तर: शैक्षिक सिद्धान्तों का।

प्रश्न 65: शिक्षा मनोविज्ञान की उत्पत्ति कब मानी जाती है?

  • उत्तर: वर्ष 1900।

प्रश्न 66: ‘मनोविज्ञान‘ शब्द के समानान्तर अंग्रेजी भाषा के शब्द ‘साइकोलॉजी‘ की व्युत्पत्ति किस भाषा से हुई है?

  • उत्तर: ग्रीक भाषा से।

प्रश्न 67: शिक्षा मनोविज्ञान का सम्बन्ध किससे है?

  • उत्तर: शिक्षा से, दर्शन से और मनोविज्ञान से।

प्रश्न 68: शिक्षा का शाब्दिक अर्थ क्या है?

  • उत्तर: पालन पोषण करना, सामने लाना और नेत्रित्व देना।

क्यों ये प्रश्नोत्तर CTET 2025 के लिए हैं ख़ास?

हमने इन प्रश्नोत्तरों को बनाते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखा है:

  1. संक्षिप्त और सटीक: ये प्रश्नोत्तर सीधे काम की बात पर आते हैं, जिससे आपका समय बचता है।
  2. CTET पैटर्न पर आधारित: हमने पिछले सालों के CTET पेपर्स को ध्यान में रखते हुए उन टॉपिक्स और सवालों को चुना है जो परीक्षा में बार-बार आते हैं।
  3. आसान भाषा: आपको इन्हें समझने में बिल्कुल भी परेशानी नहीं होगी। हमने कोशिश की है की भाषा सरल और सहज रहे।
  4. रिवीजन में मददगार: परीक्षा से ठीक पहले, ये प्रश्नोत्तर आपके लिए बेस्ट रिवीजन टूल साबित होंगे।

अपनी तैयारी को दें बूस्ट!

सिर्फ इन प्रश्नोत्तरों को पढ़ना ही काफी नहीं है, दोस्तों! इन्हें पढ़ने के बाद, इनसे जुड़े और भी सवालों को हल करें। पुराने साल के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें। जहाँ भी आपको लगे कि कोई टॉपिक समझ नहीं आ रहा, उसे थोड़ा गहराई से पढ़ें। बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र को जितना आप समझेंगे, उतना ही यह विषय आपको पसंद आएगा और आप इसमें बेहतर स्कोर कर पाएंगे।

हमें उम्मीद है कि ये “बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 2025” आपकी CTET 2025 की तैयारी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है!

अगर आपके पास इस विषय से जुड़े और भी कोई सवाल हैं या आप किसी विशेष टॉपिक पर प्रश्नोत्तर चाहते हैं, तो हमें ज़रूर बताएं। हमारी वेबसाइट पर आपको CTET और शिक्षा से जुड़ी और भी कई उपयोगी जानकारी मिलेगी। पढ़ते रहिए और आगे बढ़ते रहिए!

Leave a Reply

Join Whatsapp Group